भोपाल। राजधानी में रहने वाले एक शख्स 5 सालों से अपनी छत पर खेती कर रहे हैं और उन्हीें सब्जियों को घर में इस्तेमाल कर रहे हैं। इन सब्जियों की खास बात है कि इसमें बिल्कुल भी कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
बैरागढ़ृ में रहने वाले डॉ. विवेक पोद्दार 5 सालों से अपने घर की छत पर खेती कर रही हैं। 500 वर्गफीट की छत पर उन्होंने गमलों में सब्जी लगा रखी हैं जिससे वह अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। इनकी इस पहल से उनके पड़ोस वाले भी प्रभावित हुए और उन्होंने भी छत पर खेती करना शुरू कर दिया है।
5 हजार रुपए महीने की बचत
डाॅ. पोद्दार ने बताया कि 500 वर्गफीट की छत पर खेती की जा सकती है। सब्जियों के मौसम के अनुसार उन्हें उगने में अलग-अलग समय लगता है। यदि लाेग घर की छतों पर खेती करते हैं तो 5 हजार रुपए महीने की सब्जी वह उगा सकते हैं।