मप्र में फहराया ISIS का झंडा

Updesh Awasthee
धार। एक अज्ञात व्यक्ति ने टॉकिज पर आईएसआईएस का झंडा फहरा दिया. मामला सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झंडे को अपने कब्जे में ले लिया.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मोहन टॉकिज पर आईएसआईएस का झंडा दिखाई देने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और झंडे को उतार कर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के मुताबिक झंड़े पर लिखा गया आईएसआईएस और उसकी पंचलाइन संगठन से हूबहू मिलती है.

हालांकि, झंडे की सिलाई लाल रंग के धागे से की गई है, जिससे ये माना जा रहा है कि इसे घर पर ही किसी ने तैयार किया है. वहीं झंडे पर लिखा गया आईएसआईएस भी किसी पेंटर द्वारा लिखा हुआ लग रहा है.

फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अफसर झंडे की प्रामाणिकता जांचने में लगे हुए हैं. पुलिस का मानना है कि किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है. फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए झंडा लगाने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है. उस पर धारा 153 ए के तहत केस दर्ज किया गया है.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!