नई दिल्ली। यूपी के मैनपुरी में सजे मंडप के बीच दुल्हन ने अपने दूल्हे का एंड्रॉयड एग्जाम ले डाला। दूल्हा स्मार्ट फोन आॅपरेट नहीं कर पाया और नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। बारात को बेरंग लौटना पड़ा।
खुशबू सक्सेना की औरेया के ओमवीर सिंह से शादी होने थी। लड़के वालों की तरफ से बताया गया था कि लड़का ग्रेजुएट है, लेकिन यह झूठ था जो लड़के वालों पर भारी पड़ गया। इस झूठ का खुलासा तब हुआ जब दुल्हन खुशबू को ओमवीर शादी के मंडप में मंत्र सही तरीके से नहीं पढ़ पा रहा था। इस पर खुशबू ने सच जानने के लिए ओमवीर से कहा कि वो मोबाइल फोन में अपना मोबाइल नंबर डायल करे, लेकिन वो डायल नहीं कर पाया। शादी के मंच पर मेहमानों से बधाई लेने के दौरान भी ओमवीर हकला रहा था।
इसके बाद खुशबू ने ओमवीर के घर वालों से कहा कि अगर वे चाहते हैं कि मैं ओमवीर से शादी करूं तो वो उसका एक टेस्ट लेना चाहती है। इसके बाद खुशबू ने ओमवीर को कुछ सिक्के दिए और उससे उन्हें जोड़ने को कहा लेकिन वो उसे नहीं कर पाया।
इसके बाद खुशबू ने ओमवीर को एक टच स्क्रीन फोन दिया और इसे यूज करने को कहा, लेकिन वो फोन को यूज नहीं कर पाया। वो फोन के एप्स को देखकर उलझ गया। यहीं आखिर कारण था और इसके बाद खुशबू ने ओमवीर से अपनी शादी तोड़ दी।