बीजेपी विधायक से आँख मिलाने वाले सीईओ को हटाया

भोपाल। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा से विवाद के बाद शासन ने शनिवार को भोपाल जिला पंचायत के सीईओ पीसी शर्मा को हटा दिया। शर्मा की जगह सुभाष द्विवेदी को पदस्थ किया गया है।

शर्मा को संयुक्त विकास आयुक्त पदस्थ किया गया है। ज्ञात हो कि विधायक और सीईओ के बीच हुए विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसके बाद सीईओ महासंघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी।

विवाद बढ़ने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बीच में आने से समझौता हुआ और विधायक ने खेद जताया था। ग्रामीण विकास सेवा के शर्मा ने आईएएस अवार्ड के मामले में सरकार के खिलाफ केस भी लगाया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!