श्रीगंगानगर। प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। जिले के 6 विधायकों में से 4 भाजपा एवं दो विधायक जमींदारा पार्टी से चुने गए हैं। इनमें से एक हैं कामिनी जिंदल। जमींदारा पार्टी की प्रत्याशी कामिनी जिंदल ने भाजपा प्रत्याशी विधायक राधेश्याम गंगानगर को 37 हजार से भी ज्यादा मतों से हराकर पहली महिला विधायक होने का रिकॉर्ड बनाया। 62 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला विधायक बनी थी।- 2013 के चुनाव में कामिनी जिंद ने अपनी संपत्ति 197 करोड़ दिखाई थी।
- उन्होंने दिल्ली के जवाहर हाल नेहरू कॉलेज से एमए की डिग्री ली है।
- जिसके बाद उन्होंने अपने पिता की पार्टी ज्वॉइन की।
- ये राजस्थान की 199 सीटों पर सबसे यंग विधायक है।
- कामिनी जिंदल की संपत्ति 197 करोड़ रुपए है.
- उनके पति राजस्थान काडर के आईपीएस गगनदीप सिंगला हैं.
- सिंगला की संपत्ति 19.52 लाख रुपए है.
- कामिनी की चल संपत्ति 2.66 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति 194.70 करोड़ रुपए है.
- कामिनी जिंदल की संपत्ति में 53 लाख 50 हजार रुपए की एक बीएमडब्लू और 25 लाख 59 हजार रुपए की फ़ॉरच्युनर है.
- उनके पास एक करोड़ 32 लाख का सोना और छह लाख 44 हज़ार की एक बेशकीमती घड़ी है.
- इसके अलावा ज़्यादातर संपत्ति में कृषि भूमि और आवासीय भूखंड हैं.