बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का धरना

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में बैठक चल रही थी वहीं परिसर में अशोक नगर जिले के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। ये लोग संगठन चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ भीतरघात करने वाले नेताओं को जिले में पदों से उपकृत करने के आरोप लगा रहे थे। बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, महामंत्री अरविंद मेनन, माखन सिंह आदि मौजूद थे। अशोक नगर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राव देशराज सिंह भी थे। इन लोगों को अरविंद भदौरिया द्वारा बैठक के बीच से बाहर आकर समझाइश भी दी गई लेकिन वे धरने पर बैठे रहे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!