बाजीराव मस्तानी का 1st शो रद्द | PUNE

Updesh Awasthee
बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का बीजेपी ने पुणे में विरोध किया है. विरोध के चलते सिटी प्राइड थियेटर में सुबह 8 बजे का शो रद्द कर दिया गया है. बीजेपी सांसद अनिल शिरोले ने फिल्म का विरोध करते हुए कहा है कि इतिहास से छेड़छाड़ ठीक नहीं है.

इससे पहले पाकिस्तान सेंसर बोर्ड से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेने में नाकामयाब रही थी, लेकिन बाद में फिल्म पाकिस्तान में रिलीज होने में कामयाब हो गई थी. पाकिस्तान में पहले फिल्म को मुस्लिम और इस्लाम विरोधी कहते हुए इसकी रिलीज को बैन किया गया था, हालांकि बाद में कई संवादों को म्यूट करके फिल्म को रिलीज कर दिया गया था.

सिर्फ भंसाली के लिए 'काशीबाई' बनीं प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में उनके लिए काशीबाई का किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने यह फिल्म केवल निर्देशक संजय लीला भंसाली के लिए की है. प्रियंका ने कहा, 'मैंने यह फिल्म भंसाली के लिए की. मैं जानती हूं कि मस्तानी के किरदार में दीपिका हैं और बाजीराव के किरदार में रणवीर, तो फिर मैंने यह फिल्म क्यों की?' प्रियंका के मुताबिक, उन्हें काशीबाई का किरदार काफी दिलचस्प लगा. उन्होंने कहा, 'यह एक स्त्री चरित्र है और मेरे लिए यह किरदार करना काफी चुनौतीपूर्ण था. मेरे लिए यह फिल्म काफी खास है और इसका हिस्सा बनने के लिए मैं काफी उत्साहित थी.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!