भोपाल। खाद्य मंत्री विजय शाह के साथ सेल्फी खिंचवाना है तो इसके लिए आपको 10 रुपए चुकाना होंगे। विजय शाह ने हाथ मिलाने के लिए भी यही कीमत तय की है। मंत्री अपना यह आइडिया एक जनवरी से लागू करने जा रहे हैं।
सेल्फी और हाथ मिलाने पर 10 रुपए की कीमत तय करने पर विजय शाह का तर्क है कि वो अपने पिता देवी शाह के नाम पर बनाए गए ट्रस्ट के लिए राशि जुटाना चाहते हैं।
मंत्री विजय शाह का दावा है कि उन्हें यह आइडिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिला। महारानी के साथ हाथ मिलाने के लिए एक लाख रुपए चुकाने पड़ते हैं। मंत्री का दावा है कि अफसरों के साथ लंदन दौरे के दौरान उन्होंने भी हाथ मिलाने के लिए एक-एक लाख रुपए दिए थे।