
नवंबर से कच्चे केले के दाम घटे हुए है। कम गुणवत्ता का केला 150 रुपए से अधिक नहीं बिक रहा है। वहीं अच्छी गुणवत्ता का केला भी 500 रुपए क्विंटल तक नहीं बिक रहा। मंदी में न्यूनतम 300 और अधिकतम 700 रुपए क्विंटल में केला बिका है। 25 साल में पहली बार एेसी स्थिति बनी है।
केले की फसल से किसान सदमें में है। मंडी में भी आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। कई मायूस किसानों ने तो खेतों में मवेशी चराने शुरू कर दिए हैं। कटाई का खर्च इतना भारी पड़ रहा है कि फसल को मंडी तक ले जाना भी दुश्वार हो गया है। कई किसान तो अब अगले साल से केले की फसल से ही तौबा करने का मन बनाने लगे हैं। यही हाल रहे तो केले के गढ़ माने जाने वाले बुरहानपुर में उत्पादन काफी गिर जाएगा।