मंत्री की चाय के लिए चांटा मारने वाले तहसीलदार पर FIR

Updesh Awasthee
भोपाल। शिवराज सरकार के मंत्री गौरीशंकर बिसेन की चाय के लिए रसोईए को चांटा मारने वाले तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस मामले को सीएम शिवराज सिंह ने भी नोटिस में ​ले लिया है और रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है ​कि चांटा मारने वाले तहसीलदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

यह हुआ था घटनाक्रम
मंत्री बिसेन रविवार को छिंदवाड़ा में थे। इस दौरान रेस्ट हाउस में उनके मौजूद रहने के दौरान यह घटना घटी। सूत्रों ने बताया कि तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव ने एक रात पहले रेस्ट हाउस के रसोईये बारिकराम और शिवचरण को मंत्री की चाय बनाने के लिए दूध की व्यवस्था करने की खातिर रुपए दिए थे। सुबह दूध की कमी के चलते रसोईया समय पर चाय नहीं दे पाया। इस पर मंत्री के पीए ने तहसीलदार श्रीवास्तव को खरी-खोटी सुनाई। 

खुन्नाए तहसीलदार सीधे रसोईए के पास पहुंचे और लापरवाही के लिए डपटते हुए चांटा रसीद कर दिया। बारिकराम और शिवचरण ने इसकी शिकायत पुलिस से की है जिसमें कहा गया है कि उसे तमाचा मारने के साथ लाठी से पीटा गया है। दिनभर तो पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की पर रात में तहसीलदार के विरुद्ध मारपीट और एससीएसटी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!