शाजापुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल आज आठवे दिन भी जारी रही। पटवारी कलेक्टरेट के सामने धरना स्थल पर डटे रहे। मध्यप्रदेश अजाक्स शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष रामप्रसाद परमार, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रोजगार सहायक /सहायक सचिव संघ अजय कुमार शुक्ला द्वारा धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों की मांग को जायज बताते हुए लिखित समर्थन प्रदान किया।
धरना स्थल पर जिला संयोजक जीतेन्द्र गोठी तेजसिंह हिनोतिया निरुपम त्रिपाठी, प्रह्लाद सिंह मंडलोई ,ललित कुम्भकार रघुवीर सिंह ममता महिवाल अनुप्रिया गुप्ता बृजेन्द्र सिंह खींची आत्माराम धानुक नरेंद्र पांचाल संतोष शर्मा धर्मेन्द्र मकवाना कैलाश सोलंकी हर्षेन्द्र गुप्ता आदि लगभग 30-35 पटवारी उपस्थित रहे।