अंतत: हटाए गए थप्पड़ वाले कलेक्टर

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के 50 हजार इंजीनियर्स की हड़ताल से घबराई सरकार ने अंतत: थप्पड़ वाले कलेक्टर को हटा दिया। याद दिला दें कि इस मामले में इंजीनियर्स की हड़ताल तोड़ने के काफी प्रयास किए गए थे परंतु केबिनेट मंत्री सरताज सिंह भी इंजीनियर्स के साथ आ खड़े हुए थे। इससे आंदोलन और मजबूत हो गया था। 16 नवम्बर से इंजीनियर्स अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने वाले थे, परंतु इससे पहले सरकार ने आनन फानन दतिया कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगड़े को हटा दिया गया। अब उनके स्थान पर नागर गोजे मदन विभीषण उप सचिव गृह को कलेक्टर दतिया बनाया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!