जबलपुर। बरगी हिल्स में बन रहे आईटी पार्क में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। महिला यहीं पर मजदूरी किया करती थी। घटना के बाद से महिला का पति लापता है। महिला को किसी धारदार हथियार से बुरी तरह मारा गया है।
मामला जबलपुर के गढ़ा थाना इलाके का है। जहां निर्माणधीन आईटी पार्क में महिला ऋतु बाई (35) पत्नी प्रेम सिंह की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। मृतका निर्माणधीन बिल्डिंग में अपने पति प्रेम सिंह के साथ मज़दूरी का काम करती थी, जिससे वह निर्माणाधीन परिसर में ही पति के साथ रह रही थी।
एएसपी गुरू प्रसाद पाराशर ने बताया कि मृतका और और उसका पति मंडला जिले के बिछिया के रहने वाले हैं। घटना के बाद से मौके से पति नदारद है, जसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मृतका के शरीर पर पुलिस को गंभीर और धारदार हथियार के निशान मिले हैं। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या की गयी है और हत्या के बाद लाश को आईटी परिसर में फेंका गया है।
