धनतेरस के शुभमुहूर्त एवं शुभ संयोग यहां पढ़ें

इंदौर। इस बार धनतेरस पर सोम प्रदोष, प्रीति योग और चित्रा नक्षत्र का त्रिवेणी संयोग रहेगा। इसके चलते ज्योतिषी इस दिन की गई सोना-चांदी सहित चल-अचल संपति की खरीदारी स्थायी फल प्रदान करने वाली बता रहे हैं।

तेरस तिथि 8 नवंबर शाम 4.32 से 9 नवंबर शाम 7.06 बजे तक रहेगी। 9 नवंबर सोमवार को धनतेरस की खरीदारी और पूजन करना शास्त्र सम्मत होगा। परस्पर स्नेह बढ़ाने वाला प्रीति योग दिवस पर्यंत रहेगा और चित्रा नक्षत्र सुबह 8.11 बजे से दिवस पर्यंत रहेगा। ज्योतिर्विद् श्यामजी बापू के अनुसार धनतेरस पर सोम प्रदोष, प्रीति योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इसके चलते खरीदारी के साथ ही भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी-कुबेर पूजन के साथ दीपदान किया जाएगा। -नप्र

किस चौघड़िये में क्या खरीदें
अमृत- सुबह 6.37 से 7.59 बजे तक और शाम 4.16 से 5.39 बजे तक : सोना-चांदी, हीरा, पन्नाा के आभूषण।

शुभ- सुबह 9.22 से 10.45 बजे तक : श्रृंगार सामग्री, मकान, दुकान और भवन।

चर- दोपहर 1.30 से 2.53 बजे तक और शाम 5.40 से 7.16 बजे तक : चल संपत्ति, मशीन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स।

लाभ- दोपहर 2.53 से 4.16 बजे तक और रात 10.32 से 12.09 बजे तकः निवेश की दृष्टि से स्थायी संपत्ति की खरीदी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!