धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें, क्या ना खरीदें

ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी। धनतेरस दिन बाजार में लोग सोने, चांदी, पीतल, तांबा से बनी वस्तुओं और कपड़ों की खरीदारी करेंगे। अगर यह सामान राशि के हिसाब से खरीदे जाएं तो यह आपके जीवन में खुशहाली लाने में सहायक हो सकता है।

राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त में व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार सामानों की खरीदारी कर अपने भाग्य को प्रबल बना सकता है। धनतेरस पर सोने-चांदी से निर्मित वस्तुओं को खरीदने का ज्यादा विधान है, लेकिन इस दिन तांबा, पीतल, कांसा के बर्तन खरीदने से भी भाग्य मजबूत बन सकता है।

इनकी खरीदारी ला सकती है समृद्घि
धनतेरस के दिन छोटे-छोटे सामान को खरीद कर भी मनुष्य अपने जीवन में सुख-समृद्घि ला सकता है। इनमें साबूत खड़ा धनिया, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, कौड़ी, नमक के पैकेट, स्फटिक श्रीयंत्र, धातु से बनी वस्तुएं लोहे की छोड़कर आदि शामिल हैं।

किस राशि के लोग क्या खरीदें
मेष - सोना, चांदी, कपड़े
वृषभ - कांसा, पीतल, हीरा, कम्प्यूटर
मिथुन - भूमि, मकान, रत्न
कर्क - सफेद वस्त्र, वाहन, शकर
सिंह - इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना
कन्या - हरा वस्त्र, पन्ना, सोना, फर्नीचर
तुला - परफ्यूम, कॉस्मेटिक, हीरे के गहने
वृश्चिक - जमीन, मकान, लाल वस्त्र
धनु - भूमि, मकान, धातु से बनी चीजें
मकर - सोने से निर्मित चीजें
कुंभ - वाहन, स्टेशनरी का सामान
मीन - रत्न, पुखराज, सोना, चांदी

ये नहीं खरीदें
मेष - लोहे से बनी चीजें
वृषभ - तेल, लकड़ी का सामान, चमड़े की चीजें
मिथुन - एल्युमिनियम, लकड़ी का सामान
कर्क - काली चीजें
सिंह - लोहे की वस्तुएं
कन्या - सफेद रंग के वस्त्र
तुला - वाहन, लोहे का सामान
वृश्चिक - काले रंग के वस्त्र
धनु - फर्नीचर, कॉस्मेटिक
मकर - पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाइयां
कुंभ - लोहे से बने सामान
मीन - एल्युमिनियम से बनीं वस्तुएं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!