भोपाल। झाबुआ से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भोपाल में एक महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है परंतु उन्होंने यह अभी तक नहीं कहा कि 6वां वेतनमान दिया जाएगा।
श्री राकेश पांडे की ओर से एक अपडेट मिला है, जिसमें लिखा है:
साथियों आज दिनांक 14 नवंबर को झाबुआ जिले के खवासा गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद जी शर्मा और भारतीय मजदूर संघ के श्री सुलतान सिंह जी शेखावत और हमारे अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति में मंच से घोषणा की है कि मैं अध्यापकों की समस्याओं को निपटाने के लिए एक महापंचायत बुला रहा हूं। हम माननीय मुख्यमंत्री जी की इस घोषणा का स्वागत करते है। और आशा करते है कि महापंचायत में हमारी महत्वपूर्ण मांगो का निराकरण हो।
आपका भाई
दिग्विजय सिंह चौहान
महासचिव
अध्यापक संविदा शिक्षक संघ एवं सदस्य
अध्यापक संयुक्त मोर्चा

