टीकमगढ़ में 5 रुपए के लिए खूनी हमला, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

Updesh Awasthee
निवाड़ी। मात्र 5 रुपए वापसी के विवाद पर एक किराना दुकान संचालक ने ग्राहक के घर जाकर उस पर खूनी हमला बोल दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 

विवरण में पुलिस ने बताया कि नगर के वार्ड 4 निवासी परमानन्द यादव पुत्र चतुर्भज यादव उम्र 40 वर्ष की भतीजी वहीं मुहल्ले में स्थित सतेन्द्र यादव की किराना की दुकान पर दस रूपये लेकर कुछ सामान खरीदने गई तथा उसके द्वारा 5 रूपये का सामान लिया गया तथा आरोपी सतेन्द्र के द्वारा 5 रूपये बापिस नही किये। जिस पर दिनेश यादव ने दुकानदार से 5 रूपये वापस किये जाने की बात कही तो दुकानदार सतेन्द्र के द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा लड़की को सामान दे दिया गया। 

जिस पर दिनेश अपने घर वापस आ गया रात्रि में करीब 9 बजे सतेन्द्र के द्वारा परमानन्द यादव को फोन कर अपनी दुकान पर यह कहकर बुलाया कि अपनी भतीजी के पांच रूपये वापस ले जाओ। परमानन्द ने कहा कि बाद में लेने की बात कही लेकिन इसके बाद में रात्रि में ही आरोपी राजेन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव व उनके दोनों पुत्र सतेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव व 3 अन्य रिश्तेदार बंदूक,लाठी, तलवार व अन्य धारदार हथियार लेकर मृतक के घर पहुंचकर उसे बुलाया और ज्यों ही मृतक के द्वारा घर के दरवाजे खोले गये तो इन लोगों ने एक राय होकर उसके सिर पर बार कर उसे घर के बाहर खींच लिया। 

जैसे ही घटना को देखकर मृतक के परिजन बाहर आये तो आरोपियों के द्वारा परमानन्द की पत्नि शोभा, बहु मालती, भतीजी रचना, बृजेश एवं दिनेश पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गये। घायलों को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये जहां चिकित्सकों के द्वारा परमानन्द यादव को मृत घोषित कर दिया व अन्य घायलों का उपचार कर दो गंभीर घायल मालती पत्नि दिनेश यादव जो 8 माह की गर्भ से थी एवं भतीजी रचना को मेडीकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। 

इस घटना के बाद मुहल्ले में तानाव की स्थिति रही। वहीं मृतक के भाई दिनेष यादव को भी सिर में व पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी राजेन्द्र यादव पुत्र दशरथ यादव एवं उनके पुत्र सतेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव एवं 3 अज्ञात लोगों के विरूद्व धारा 302,147,148 एवं 149 के तहत मामला पंजीवद्व कर लिया है। घटना का लेकर मुहल्ले में भारी तनाव व्याप्त रहा। तनाव को देखते हुये मुहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!