बुरहानपुर में आधीरात को भूकंप के झटके

Updesh Awasthee
बुरहानपुर। जिले के कुछ इलाकों में आधीरात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए नागरिकों ने सारी रात खुले आसमा के नीचे बिताई। प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान होते रहे।

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को जिले के कुछ इलाकों में जमीन में कुछ सेकेंड के लिए कंपन महसूस की गई। इन इलाकों में कालाबाग, नेहरू स्टेडियम और सिंधीबस्ती शामिल हैं। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घर से बाहर आ गए। अधिकारी इलाके का जायजा लेने पहुंचे। हालांकि, कुछ पल की इस कंपन से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन देर रात हुई इस भूगर्भीय हलचल से प्रशासन सकते में आ गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!