पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, ससुर भी करने लगा रेप

सोनीपत। शादी करके नया संसार बसाने गई एक युवती ससुराल के जाल में जा फंसी। पति हर रात वहशी जानवरों की तरह अप्राकृतिक संबंध बनाता था। एतराज करो तो बुरी तरह पीटता था। घर में सबको पता था, परंतु किसी ने नहीं समझाया। उल्टे ससुर ने भी रेप करना शुरू कर दिया। पति को इसमें भी कोई एतराज ना था।

ससुर के दुष्कर्म पर पति नहीं करता ऐतराज
पीड़ित युवती सोनीपत शहर की रहने वाली है। उसकी शादी को कई साल हो चुके हैं। इस बीच पति दीपक ने कई बार उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। वो वहशी जानवरों की तरह व्यवहार करता था। इसके बाद ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई तो उसने कुछ भी नहीं कहा।

पति कई बार बना चुका है अप्राकृतिक संबंध
पत्नी के मुताबिक, उसका पति दीपक अक्सर हैवानियत के साथ पेश आता है। इस कड़ी में शादी के बाद ही वह उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा है।

ऐतराज पर पीटता था
पत्नी का कहना है कि आप्रकृतिक संबंध बनाने का विरोध करना पर पति दीपक उसे बुरी तरह पीटता था। इस दौरान कई बार दहेज की भी मांग की गई।

ससुर भी बना हैवान
बहु के साथ बेटे के अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात ससुर श्याम लाल को भी मालूम थी। इस बीच एक दिन उसे अकेला देखकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला कई बार चला। हाल ही में पति की जानकारी में ससुर श्याम लाल ने 10 नवंबर को भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पति व ससुर की दरिंदगी से तंग युवती ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है और ससुर व पति को तलाश कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!