भोपाल। मप्र में अब आधा दर्जन कलेक्टर हटा दिए जाएंगे। इनमें झाबुआ कलेक्टर भी शामिल हैं, जिन्हे पेटलावद मामले में हटाया जाएगा। राजगढ़ कलेक्टर के एक किसान विरोधी आदेश के चलते उन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने टीवी देखने वाले एवं पूजा करने वाले किसानों को मुआवजा ना देने के आदेश दिया था। जिसे सबसे पहले भोपाल समाचार ने प्रकाशित किया था। बाद में यह नेशनल मीडिया तक वायरल हुआ।
- टीकमगढ़ कलेक्टर केदार शर्मा सचिव के वेतनमान में पदोन्नत हो चुके हैं।
- सतना कलेक्टर से प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला सहित जिले के सभी भाजपा नेता नाराज हैं।
- झाबुआ अरुणा शर्मा कलेक्टर पेटलावद कांड में हटाई जाएंगी।
- डिंडौरी कलेक्टर छवि भारद्वाज के पति नंदकुमार मंत्रालय में उप सचिव बन गए हैं। वो भी भोपाल आना चाहतीं हैं।
- राजगढ़ कलेक्टर एके शर्मा के तुगलकी प्रेस रिलीज से सीएम नाराज हैं।
- श्योपुर कलेक्टर पन्नालाल सोलंकी ने चंबल नहर से पानी लेने वाले किसानों के खिलाफ ही प्रकरण दर्ज करा दिया।