भोपाल। इंजीनियर को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकिचा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मप्र के 5 विभागों के 50 हजार इंजीनियर्स हड़ताल पर रहे। इस दौरान पीडब्लूडी का मुख्यालय निर्माण भवन समेत 74 बंगले और चार इमली के मैंटेनेन्स कार्यालय भी पूरी तरह से बंद रहे।
इंजीनियरों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक ने यदि जांगड़े को नहीं हटाया जाता है, तो वे अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मप्र यांत्रिकी सेवा संघ, मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सदस्य इंजीनियरों ने हड़ताल की। उनका कहना था कि जांगड़े के थप्पड़ मामले से पूरे इंजीनियर का अपमान हुआ है। सरकार को उन्हें तत्काल हटाना चाहिए। आज सांकेतिक तौर पर एक दिन की हड़ताल की गई है। अब यदि जांगड़े को नहीं हटाया जाता है तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी। साथ ही उनका कहना था कि मामले कि जांच कर रहे वन विभाग के प्रमुख सचिव दीपक खांडेकर ने अपनी रिपार्ट सार्वजनिक नहीं की है। इस बात की संभावना है कि उन्होंने जांगड़े के पक्ष में रिपार्ट दी है।