भोपाल। किसी भी चीज पर सरकारें कितना टैक्स लगा सकतीं हैं। क्या वो इतना हो सकता है कि उस चीज की मूल कीमत से भी ज्यादा हो जाए। क्या आपकी कुल आय से ज्यादा इनकम टैक्स लगाया जा सकता है और क्या इसके लिए आप तैयार हैं। आप जानकर चौंक जाएंगे कि पेट्रोल पर आप उसकी मूल कीमत से ज्यादा टैक्स चुका रहे हैं। यदि पेट्रोल को टैक्स फ्री कर दिया जाए तो इसकी कीमत आधे से भी कम रह जाएगी। पिछले 1 साल में 5 बार मोदी सरकार टैक्स बढ़ा चुकी है और बढ़ाती ही जा रही है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल फिलहाल 60.70 रुपए प्रति लीटर है। इस खुदरा कीमत में केंद्र व राज्य के करों और शुल्कों की ही 31.20 रुपए हिस्सेदारी है। मप्र में यह टैक्स 32 रुपए से ज्यादा है।
- एक लीटर पेट्रोल में क्या क्या चुकाते हैं आप
- एक लीटर पेट्रोल का खर्चा 24.75 रुपए
- कंपनी का लाभ और अन्य लागत जोड़कर 27.24 रुपए
- डीलर कमीशन 2.26 रुपए
- यदि टैक्स फ्री कर दें तो पेट्रोल की कीमत 30.00 रुपए रह जाएगी।
- इतने टैक्स चुकाते हैं आप
- केंद्र सरकार 19.06 रुपए उत्पाद शुल्क
- राज्य सरकार की ओर से 12.14 रुपए वैट
- मप्र में एंट्री टैक्स अलग से चुकाना पड़ता है।
ठीक यही स्थिति डीजल की भी है। यदि उसे टैक्स फ्री कर दिया जाए तो वो 25 रुपए लीटर रह जाएगा और यदि डीजल सस्ता हो गया तो महंगाई अपने आप दम तोड़ देगी।
