5 साल के लड़के ने 7 साल की लड़की से किया रेप !

क्या 5 साल का लड़का रेप कर सकता है। उप्र पुलिस की मानें तो कर सकता है। पुलिस ने 5 साल के एक लड़के पर रेप को रेप का आरोपी दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच भी की। पीड़िता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जांच अधिकारी ने जांच में बलात्कार होना पाया लेकिन जब आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया तो सब भौंचक्क रह गए।

मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का है। 17 अक्तूबर को गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही एक बच्चे ने गन्ने के खेत में छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा कर रहे हैं। आरोपी के वकील मोहनलाल शुक्ला ने बताया कि विवेचना के दौरान विवेचक ने मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी तथा परिवारीजनों पर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगे। तब आरोपी को सीधे कोर्ट में पेश किया गया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!