टीकमगढ में दुकान मालिक के डर से नौकर ने आत्महत्या कर ली

Updesh Awasthee
टीकमगढ। मुख्यालय के नजदीक नगर पंचायत खरगापुर मे अपने मालिक की दविश से भयभीत होकर एक 16 वर्षीय नाबालिग लडके ने नीम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो का आरोप है कि किराना दुकान मालिक की दविश के कारण पुत्र ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की है। पुलिस ने जाॅच प्रारंभ कर दी।

घटना के संबंध मे खरगापुर थाना प्रभारी ने बताया कि नगर पंचायत खरगापुर मे राकेश गुप्ता की किराना दुकान हैं। दुकान पर भागचन्द्र पुत्र कूरे चढार 16 वर्ष निवासी खरगापुर नौकर के रुप मे काम करता था। बीते दिन भागचन्द्र ने किराना दुकान से कुछ समान चुरा लिया था। जिसके संबंध मे किराना दुकान मालिक राकेश गुप्ता ने भागचन्द्र नौकर से अपने स्तर से पूछताछ की कडी पूछताछ के दौरान नाबालिग लडका भागचन्द्र भयभीत हो गया है और इसी कारण से उसने खेत पर जाकर नीम के पेड पर फॅासी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सूचना पर मौका स्थल पर पहुॅच कर मौका मुआयना करने के बाद मार्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौप दिया। और विवेचना प्रारंभ कर दी। 

मृतक के परिजनो का आरोप है कि मेरे पुत्र चोरी नही करता था। किराना दुकान मालिक राकेश गुप्ता ने मेरे पुत्र के साथ बेबजह कडी पूछताछ की है। जिससे वह भयभीत हो गया। और डर के कारण उसने फाॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!