तंगी के चलते लुटेरा बना शिक्षक: बनाया गिरोह, कर डालीं कई वारदातें

Updesh Awasthee
भोपाल। बच्चों को अच्छी राह सिखाने वाला एक शिक्षक आर्थिक तंगी के चलते क्रिमिनल बन गया। उसने अपना एक गिरोह बनाया और लूट करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक उसने कई वारदातें कीं। अंतत: पुलिस के हाथों पकड़ा गया।

मामला बुरहानपुर का है। यहां व्यापारियों की आखों में मिर्च डालकर लूट करने वाला एक गिरोह अचानक एक्टिव हो गया था। पुलिस इस गिरोह की वारदातों से परेशान थी और एक के बाद एक लगातार वारदातें हो रहीं थीं। परेशान पुलिस ने अपने खोजी मुखबिर नेटवर्क के जरिए गिरोह के बारे में पता लगाया तो जांच अधिकारी भी चौंक गए।

पुलिस की नाक में दम कर देने वाले इस गिरोह का मास्टमाइंड कोई पेशेवर लुटेरा नहीं बल्कि एक शिक्षक निकला। शिक्षक जुबैर ने हरदा जिले के पेशेवर अपराधियों को शामिल करके एक गिरोह बनाया। भोपाल समाचार को मिली जानकारी के अनुसार खुद बुरहानपुर के मालदार व्यापारियों की रैकी करता और गिरोह को लीड दिया करता था। शिक्षक की लीड पर गिरोह वारदात करता और लूट की सारी रकम लाकर जुबैर को सौंप देता।

जुबैर इस गिरोह का पूरा खर्चा उठाता था। शराब और मुर्गा से लेकर हथियार तक सब जुबैर ने उपलब्ध कराए थे। गिरोह में कुल 7 बदमाश शामिल किए गए थे। आप जानकर चौंक जाएंगे कि अपना गिरोह बनाने का आईडिया भी जुबैर के एक शिक्षक मित्र अय्यूब ने ही उसे दिया था। अय्यूब खिरकिया जिला हरदा का रहने वाला है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!