एक कंपनी जो कर्मचारियों को बांट रही है गोल्ड: कर्मचारी फिर भी नाराज

बेलग्रेड। दुनिया में कंपनी कर्मचारियों की नाराजगी की कई बातें सुनी होंगी जैसे समय पर सैलरी न मिलना, कर्मचारी का प्रमोशन न होना आदि। इन बातों को लेकर अक्सर कंपनी के कर्मचारी कंपनी से नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन आपको एक ऎसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं जहां पर कंपनी कर्मचारियों को वेतन के रूप में सोना दे रही है फिर भी इस कंपनी के कर्मचारी खुश नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार यूरोप के देश सर्बिया में सोने के कारोबार से जु़डी मशहूर कंपनी “द लटारा माजदानपेक” अपने कर्मचारियों को सैलरी के बदले सोना दे रही।

दरअसल कंपनी दिवालिया होने की कगार पर है और उसके पास वेतन के लिए पैसा बचा नहीं है। ऎसे में उसने बकाया वेतन की एवज में सोना देने का अनोखी तरकीब निकाली। कंपनी के कर्मचारियों का पांच महीने का वेतन बकाया है। ऎसे में उसने अपने हर एक कर्मचारी को 22 कैरेट का 30 ग्राम सोना दिया, जिसकी कीमत करीब 73 हजार रूपये है।

कंपनी का यह ऑफर कर्मचारियों को रास नहीं आ रहा है जिससे कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर की है। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन के लिए आठ किलो सोना अलग रखा है। कुछ कर्मचारियों को सोने की गिन्नी मिली है तो कुछ को टूटा हुआ सोना… किसी को भी पूरा वेतन नहीं मिला। इससे नाखुश एक कर्मचारी ने इस प्रस्ताव को ठुकराया है। वहीं कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा वेतन के बदले सोना देने के बारे में नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि उनके वेतन का मूल्य गिरता जा रहा है, जबकि सोने का दाम वैश्विक बाजार में बढ़ा है। संयंत्र में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी कहती हैं, मैं और मेरे पति पिछले 32 सालों से इस संयंत्र में काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया, पिछले पांच महीने के वेतन की जगह मुझे 31 ग्राम और मेरे पति को 36.5 ग्राम सोना मिला है। इसमें से ज्यादातर पैसे तो घर के बिल अदा करने में खर्च हो जाएंगे। वहीं कंपनी के निदेशक मिलिसा सेन्सकी का कहना है कि उनके पास कर्मचारियों को उनका वेतन देने का और कोई रास्ता नहीं था। दूसरी ओर कंपनी की परेशानी है कि साल 1970 में बना यह संयंत्र बीते 15 वषों से मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आने वाली 14 अक्टूबर को इस संयंत्र के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो कंपनी खुद को दीवालिया घोषित कर देगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!