बच्चे ने राहुल गांधी बुलाया तो शिक्षा अधिकारी को ही हटा दिया

Updesh Awasthee
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के स्कूली बच्चों को अपने मुख्यमंत्री का नाम तक याद नहीं है। मुख्यमंत्री सामने भी आ जाएं तो वो उन्हें पहचानते नहीं। एक स्कूल में सीएम खुद पहुंचे तो एक बच्चे ने उन्हें राहुल गांधी कहकर बुलाया। बस फिर क्या था। शिक्षा अधिकारी को तत्काल हटा दिया गया।

रायबरेली में बछरावां के एक स्कूल में कुछ दिन पहले सीएम गए थे। बच्चों ने उन्हें राहुल गांधी बता दिया था। इसके बाद ही रायबरेली के बीएसए को भी हटा दिया गया था। पिछले दिनों सांसद डिंपल यादव बीकेटी गई थीं तो बच्चे सीएम का नाम नहीं बता पाए थे।

अब अफसरों ने शिक्षकों को मौखिक निर्देश दिए हैं कि सीएम के साथ पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल के नाम और प्रदेश व देश की जानकारी दी जाए। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान यह जानकारी दी रही है। कॉपी और ब्लैक बोर्ड पर लिखकर याद भी करवाया जा रहा है। इसमें सीएम का नाम जरूर रहता है।

लखनऊ में प्राइमरी स्कूल चांदगंज में सीएम की फोटो लगी है। फोटो पर 'युवा हृदय सम्राट माननीय अखिलेश यादव जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश' लिखा हुआ है। इसके पास सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की भी फोटो है। प्राथमिक विद्यालय बल्दीखेड़ा में फोटो नहीं लगा लेकिन वहां की हेड ने बताया कि बच्चों को रोज प्रार्थना के बाद सीएम, पीएम आदि का नाम बताया जाता है। भदरुख, सालेहनगर और कला मोहम्ममदी नगर में भी शिक्षकाओं ने बताया कि प्रार्थना और क्लास में सीएम के नाम के अलावा अन्य जानकारियां दी जाती हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!