पटवारियों का आंदोलन आज से: अतिरिक्त बस्ते वापस करेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज से प्रदेश के सभी तहसीलों में पटवारी अपने अतिरिक्त पंचायत हलको का बहिष्कार कर रिकॉर्ड तहसीलदार को सौपेंगे।

पटवारियों की कई वर्षो से लंबित वेतनमान बढाने की मांग पर शासन से कोई निर्णय नहीं होने से पटवारी संघ आंदोलन के लिए बाध्य हुआ। प्रदेश के लगभग सभी पटवारियों के पास 2 से 3 अतिरिक्त हलके हैं। जिसका रिकॉर्ड आज तहसील कार्यालय में सोपेंगे। वही अपनी मूल पंचायत का कार्य जारी रहेगा। इस आन्दोलन से प्रदेश के 13000 पंचायतो के किसानों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। वही पंचायतो के विकास कार्यो पर भी असर होगा।

प्रकाश माली
प्रांताध्यक्ष
मप्र पटवारी संघ
9926599066

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!