कर्मचारियों को शेयर बांटेगी रिलायंस

Updesh Awasthee
भोपाल। वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस कैपिटल ने आज एक बड़ी ईसॉप (कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना) योजना की घोषणा की जिसके तहत सभी प्रमुख इकाइयोंं के चुनिंदा कर्मचारियों को 150 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर विकल्प दिए जाएंगे।

रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले कारोबारी समूह रिलायंस समूह के अंग हैं और यह बीमा, म्युचुअल फंड, ब्रोकिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र आदि में कारोबार करती है। रिलायंस कैपिटल और इसकी प्रमुख इकाइयों के कुल 250 कर्मचारियों को ए शेयर दिए जाएंगे जिनमें रिलायंस कैपिटल ऐसेट मैनेजमेंट, रिलायंस कमर्शियल फाइनांस, रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस सीक्योरिटीज और रिलायंस जेनेरल इंश्योरेंस के कर्मचारी शामिल होंगे।

ईसॉप के तहत प्रबंधन के शीर्ष कार्यकारियों में सैम घोष, मधुसूदन केला और सभी इकाइयों को मुख्य कार्यकारी भी शामिल होंगे। रिलायंस कैपिटल के उपाध्यक्ष अमिताभ झुनझुनवाला ने कहा कि कंपनी की वृद्धि से जुड़ा इसॉप प्रमुख कर्मचरियों को दीर्घकालिक संपत्ति सृजन का मौका प्रदान करेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!