जबलपुर में आधी रात को बमबारी: जो सामने आया तलवार से काट डाला

Updesh Awasthee
जबलपुर। शहर में दहशत फैलाने के लिए शातिर बदमाश धनिया ने आधीरात को बमबारी की। उसने कई हथगोले फोड़े, उसे रोकने के लिए जो आया, तलवार से हमला कर दिया गया। यह सबकुछ इलाके में दहशत फैलाने के लिए किया गया। बाद में बदमाश सा​थियों समेत फरार हो गया।

मामला जबलपुर के समत्ति नगर का है जहां शनिवार और रविवार की दरम्यिानी रात बदमाशों ने इलाके में बम फोड़कर और लोगों को तलवार से घायल कर दहशत मचा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अधारताल और हनुमानताल थाना पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक, खूंखार अपराधी धनिया हमेशा ही इलाके में अपने साथियो के साथ बैठकर देर रात तक नशा करता है। इसका जब लोगों ने विरोध किया तो आरोपी धनिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर दहशत फैलाने के लिए एक के बाद एक कई बम फोड़े। इसका भी जब स्थानीय रहवासियों ने विरोध किया तो उन पर तलवार और चाकूओं से हमला कर दिया।

इस पूरी घटना की स्थानीय लोगों ने पुलिस की सूचना दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस को सर्चिंग के दौरान हथियारों से भरी एक कार मिली है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!