भोपाल। भारतीय रेल को आम नागरिकों की पहुंच से दूर ले जाने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। अब अफसरों ने एक ऐसा आईडिया खोज निकाला है जिससे रेल का टिकिट हर रोज महंगा हो जाया करेगा।
अफसरों ने तय किया है कि रिजर्वेशन में डायनामिक प्राइजिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इसमें होगा यह कि यदि आप 4 महीने पहले रिजर्वेशन कराते हैं तब ही आपको बेस प्राइज पर रिजर्वेशन मिलेगा। इसके बाद जैसे जैसे दिन बीतता जाएगा उसी रेल में उसी बर्थ के लिए रिजर्वेशन की कीमत बढ़ती जाएगी। यदि आप रेल की रवानगी तारीख से 1 दिन पहले टिकिट बुक कराएंगे तो यह आपको हवाईजहाज के बराबर पड़ सकता है। इससे पहले तत्काल और प्रीमियम तत्काल के नाम पर रिजर्वेशन कोटे की सीटें कम कर दी गईं थीं।