न्यूजीलैंड में एक भारतीय महिला पर करीब 26000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है वो भी केवल इसलिए क्योंकि वो भारत से अपने साथ गौमूत्र लेकर आई थी।
जानकारी के मुताबिक, गुजरात की रहने वाली यह महिला की फ्लाइट से न्यूजीलैंड पहुंची थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक्स-रे मशीन के जरिए उसके बैग में रखे दोनों बोतल दिखाई दिए। उसके बाद पुलिस ने उसकी जांच की, तो वह गोमूत्र निकला इसके बाद पुलिस ने महिला पर जुर्माना लगा दिया। न्यूजीलैंड में जानवरों से जुड़े किसी भी उत्पाद को पहले से डिक्लीयर करना जरूरी होता है।