दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने जंतर मंतर पर डेरा डाला

Bhopal Samachar
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े अखबार दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। वो दिल्ली में जंतर मंतर पर आ डटे हैं। मांग है मजीठिया, जिसके आदेश सुप्रीम कोर्ट ने तो दे दिए लेकिन सरकारें दिला नहीं पाईं। श्रम कानून का पालन कराने वाली शक्तियां मीडिया घरानों के आगे झुकी हुईं हैं।

बताया गया है कि मजीठिया वेतनमान मांगने पर दैनिक जागरण ने अपने लगभग दो सैकड़ा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं और ये हड़ताली कर्मचारी सार्वजनिक तौर पर जंतर-मंतर पर दैनिक जागरण प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे।

बताया यह भी जाता है कि कि जागरण प्रबंधन ने कुछ दिन पहले ही महिला कर्मचारियों की बर्खास्तगी की थी, जिसका विरोध करने पर यूनियन के 16 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया गया था। अब खबर है कि आगामी 13 अक्टूबर से जागरण की पांच राज्यों की यूनिटों में हड़ताल होने वाली है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!