फिर बेइज्जत हुए गोविंद गोयल, दरवाजे से लौटाए गए

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी में गोविंद गोयल अब तमाशा बन गए हैं। आज पीसीसी की मीटिंग में गोविंद गोयल बगैर निमंत्रण प्रदेश कार्यालय जा पहुंचे। उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया गया और इसी के साथ उनका तमाशा शुरू हो गया। वो नाराज हो गए उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने मीडिया को बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के तहत यह प्रोग्राम बनाया गया है। राजनीतिक प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रखा था।

बैठक में इंद्रजीत पटेल व राजा पटेरिया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए आभार प्रस्ताव। इसमें दोनों के कारण केंद्र सरकार को भू अधिग्रहण बिल वापस लेना पड़ा था।
उधर, जब दिग्विजय सिंह बैठक में पहुंचे, तो विदिशा निवासी कांग्रेस नेता जगदीश यादव वहां से उठकर चले गए।

प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण यादव, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और महेश जोशी आदि को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बार बैठक में मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया। स्वागत शंख ध्वनि से किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!