भाजपा मंडल के चुनाव दो चरणों में पूर्ण होंगे

भोपाल। प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के चुनाव में सक्रिय सदस्यता की सूची में शामिल किये जाने और शुल्क का भुगतान करनें के साक्ष्य के बाद ही मंडल चुनाव की पात्रता मिलेगी।                                                    
श्री बाबूसिंह रघुवंशी के संयोजन में अपील समिति गठित की गयी है, जिसमें श्री गोविन्द आर्य और श्री अंबाराम कराड़ा सदस्य होंगे। इस समिति का निर्णय अंतिम होगा। मंडल चुनाव में अध्यक्ष के साथ 60 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति एक से अधिक मंडलों में सक्रिय सदस्य नहीं बन सकता, निर्वाचन प्रक्रिया में वह केवल उसी मंडल में शामिल हो सकता है, जहां से वह सक्रिय सदस्य है। 17 अक्टूबर को मंडल सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा और मंडल के चुनाव दो चरणों में पूर्ण होंगे। 23 अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी, दो दिनों में चुनाव का परिणाम भी घोषित करना पड़ेगा। निर्विरोध चुनाव होने की स्थिति में भी परिणाम दूसरे दिन घोषित किया जायेगा। प्रत्येक मंडल से जिला प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जायेगा। मंडल चुनाव के पष्चात 3 नवंबर को बैठक आयोजित की जायेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!