सीमा पर आतंकियों का हमला, लांस नायक शहीद

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सीमा पर एक बार फिर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भारतीय सेना का एक लांस नायक शहीद हो गया जबकि दुश्मनों के 2 आतंकी मारे गए। समाचार लिखे जाने तक संघर्ष जारी था।

लांस नायक गोविंद सिंह शहीद
गोलीबारी के दौरान लांस नायक गोविंद सिंह घायल हो गए और जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, उनकी मृत्यु हो गई। रक्षा प्रवक्ता एसएन आचार्य के अनुसार दोपहर तीन बजे के आसपास सेना ने नियंत्रण रेखा के इलाके में कृष्णा घाटी सेक्टर में आतंकियों के एक समूह की संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सेना से सामना होने पर गोलीबारी शुरू कर दी और इसके जवाब में कार्रवाई के दौरान लांस नायक गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में अस्पताल जाते समय उनकी मौत हो गई।

सेना का अभियान जारी
आचार्य के मुताबिक, इस गोलीबारी के दौरान सेना ने एक आतंकी को मार गिराया और उसके शव को बरामद कर लिया है। अंतिम खबरों के मुताबिक इस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और अभियान अब भी जारी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!