IPS अफसर ने IAS गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर पीटा

Updesh Awasthee
मुंबई। इश्क का नशा होत ही ऐसा है। वो पद और प्रतिष्ठा के दायरे से बाहर निकल आता है। ऐसा ही कुछ इस मामले में हुआ जब एक आईपीएस अफसर ने अपनी आईएएस गर्लफ्रेंड को उसके घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। बाद में कई सीनियर्स के बीच मामला पहुंचा और दोनों के बीच सुलह हो गई। 

क्‍या है मामला
घटना 5 सितंबर की है। थाणे में डीसीपी सचिन पाटिल गुस्से में सुमन के घर पहुंचे और उनसे मारपीट की। पाटिल ने अपने बड़े अफसरों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कुछ सीनियर आईएएस और आईपीएस अफसरों ने दोनों को समझाया। इसके बाद पुलिस केस दर्ज न कराने का फैसला लिया गया।

क्यों बिगड़े रिश्ते
सूत्रों के मुताबिक, सचिन और सुमन के बीच रिश्तों में दिक्कत तब आई, जब सुमन नवी मुंबई में रहने लगीं। कुछ दिनों पहले सुमन ने सचिन से कहा कि वह अपने घर देहरादून जा रही हैं, लेकिन वह गईं नहीं। सचिन को इस बात का पता चल गया कि सुमन नवी मुंबई में ही हैं। सुमन के झूठ बोलने से नाराज सचिन ने 5 सितंबर को उनसे झगड़ा और मारपीट की।

2014 में हुआ अफेयर
पाटिल और रावत के बीच अफेयर फरवरी 2014 में हुआ, जब पाटिल उस्मानाबाद में एसपी और सुमन वहां सीईओ थीं। पाटिल का हाल ही में तलाक हुआ है। कुछ महीने पहले सुमन ने मुंबई ट्रांसफर मांगा था, जो उन्हें दे भी दिया गया था। फिलहाल, सुमन महाराष्ट्र स्टेट रूरल लाइवलीहुड्स मिशन में सीईओ हैं। इसका ऑफिस नवी मुंबई में है।

सुमन नवी मुंबई में उदय चौधरी के घर बतौर पेइंग गेस्‍ट रहती हैं। चौधरी के साथ उनकी फैमिली भी रहती है। सुमन और उदय ने साल 2009 में एक ही साथ ग्रैजुएशन किया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!