Dr. ARUN WAGHMARE ने पथरी के आॅपरेशन में आंत काट दी, मौत

Updesh Awasthee
इंदौर। पथरी का आॅपरेशन कराए आए एक मरीज की वाघमारे नर्सिंग होम के डॉ.अरुण वाघमारे ने आंत काट डाली। जिससे मरीज की मौत हो गई।

इंदौर निवासी संजय पाटोले को पेटे दर्द के चलते अस्पताल गए तो उन्हें पता चला कि उन्हें पथरी है। 3 जुलाई 2012 को मृतक संजय पाटोले को जवाहर मार्ग स्थित डॉ. वाघमारे नर्सिंग होम में ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया। जहां डॉ. अरुण वाघमारे ने ऑपरेशन कर संजय की पथरी निकाल दी।

कुछ ही दिनों में संजय के पेट के टांकों से पानी रिसने लगा। इसके लिए जब मृतक अपनी पत्नी के साथ दोबारा डॉ. अरुण के पास गए तो उन्होंने दंपति को ये दिलासा दिया कि कुछ ही दिन में पानी रिसना अपने आप बंद हो जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं और फिर संजय की चमड़ी गलना भी शुरू हो गई।

लगातार पानी रिसने और डॉ. अरुण के ध्यान न देने पर संजय ने राजश्री अस्पताल में अपनी जांच करवाई तो सच्चाई सामने आ गई। वहां के डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान संजय की आंतों पर भी चोट आ गई है और एक नस कट गई है। इसके बाद संजय ने अपना इलाज राजश्री अस्पताल में ही करवाया और ऑपरेशन से उनकी कटी हुई आंत को जोड़ा गया लेकिन ज्यादा नुकसान हो जाने की वजह से 4 सितंबर को संजय की मौत हो गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!