राजस्थान में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

Updesh Awasthee
राजस्थान सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनभोगियों की महंगाई राहत दर में 6 प्रतिशत की वृद्घि की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत दर में यह वृद्घि 1 जुलाई, 2015 से लागू होगी तथा इस वृद्घि से लगभग 8 लाख कर्मचारी व करीब 3.5 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को वेतन का 113 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है. इस वृद्घि के बाद अब यह बढ़कर 119 प्रतिशत हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित कर्मचारियों, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा राज्य के पेंशनरों को भी देय होगा।

सूत्रों के अनुसार जुलाई और अगस्त माह के बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जायेगी तथा 1 सितम्बर, 2015 से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिया जायेगा।

एक जनवरी, 2004 एवं उसके बाद नियुक्त राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते, महंगाई राहत का भुगतान नकद देय होगा. सूत्रों ने कहा कि इस वृद्घि से राज्य सरकार पर चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 640 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!