अब बिना इंटरव्यू के मिलेंगी सरकारी नौकरियां

Updesh Awasthee
भोपाल। सरकारी नौकरियों में जब से परीक्षाएं आॅनलाइन हुईं हैं, अधिकारियों ने इंटरव्यू के नाम पर रिश्वतखोरी शुरू कर दी थी परंतु अब वो ऐसा नहीं कर पाएंगे। यदि प्रधानमंत्री मोदी ने टांग नहीं अड़ाई 2016 से देश में सरकारी नौकरियों के लिए इंटरव्यू की परंपरा ही समाप्त हो जाएगी। 

इस संबंध में सचिवों की समिति ने अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में निचले ग्रेड की नौकरियों में साक्षात्कार चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की अनुशंसा की गई है।

प्रधानमंत्री ने इस संबंध में सभी विभागों को ब्योरा एकत्र करके जल्द से जल्द पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में इस योजना को अमल में लाने का प्रारूप तैयार किया गया है। कैबिनेट सचिवालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, निचले ग्रेड की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के मौजूदा योग्यता के मानकों में छेड़छाड़ नहीं होगी। यानी अगर किसी नौकरी के लिए स्नातक की योग्यता है, तो वह बनी रहेगी। केवल साक्षात्कार के अंक नहीं जुड़ेंगे।

सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन स्क्रीनिंग करके मेरिट सूची ऑनलाइन ही जारी होगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं हो। पीएम ने कहा था कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। पीएमओ जल्द नई भर्तियों के लिए साक्षात्कार की अनिवार्यता खत्म करने का ऐलान कर सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!