पति पर केरोसिन से भीगी चादर डाली और आग लगा दी

खंडवा। यहां एक महिला ने विश्राम कर रहे अपने पति पर केरोसिन से भीगी हुई चादर डाली और आग लगा दी। 80 प्रतिशत झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने 6 साल पहले लवमैरिज की थी।

खंडवा पुलिस के मुताबिक यह घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कालज्याखेड़ी की है। 28 साल का सुखदेव अपनी पत्नी बक्सरबाई को लेने के लिए मायके गया था। सफर की थकान की वजह से दोपहर के वक्त सुखदेव को नींद लग गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने करोसिन से भीगी चादर सुखदेव पर डाली और आग लगा दी।

सुखदेव चीखते हुए घर से बाहर भागा। उसने और आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने ही 108 एम्बुलेंस की मदद से सुखदेव को 80 फीसदी झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों के मुताबिक सुखदेव और बक्सर ने छह साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला। बाद में पत्नी ने सुखदेव पर खंडवा या पीथमपुर में रहने का दबाव बनाना शुरू किया। सुखदेव के राजी नहीं होने पर वह अक्सर मायके आकर ठहर जाती थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!