दिनभर सबकुछ बंद बदं रहा: कर्मचारियों की हड़ताल

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में आयोजित हड़ताल का असर बैंक, बीमा, दूरसंचार, आयकर सहित कई अन्य केंद्रीय कार्यालयों पर व्यापक दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर ट्रांसपोर्ट्स के समर्थन से नगर वाहन सुविधाएँ भी लगभग ठप हो गई हैं। प्रदेश भर में लाल झंडों के साथ ट्रेड यूनियनों द्वारा रैलियां निकाली गईं।इंदौर में भी कर्मचारी हड़ताल का व्‍यापक असर हुआ है।

भोपाल में केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक, बीमा, डाकतार, दूरसंचार सहित कई अन्य केंद्रीय कार्यालयों में कर्मचारी काम नहीं पहुंचे। सुबह अरेरा हिल्स से ट्रेड यूनियंस नेताओं ने रैली निकाली। रैली के अलावा कर्मचारियों की सभा का आयोजन भी किया गया।

सीहोर में बाजार बंद
सीहोर में ट्रेड यूनियन नेता बाजार बंद कराने निकले और उसका असर व्यापारियों ने दुकानों को बंद भी किया। इसके बाद रैली निकाली गई।

होशंगाबाद में ऑटो तक नहीं चले
होशंगाबाद में केंद्रीय कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन नगर वाहन सेवा के ऑटो चालकों ने भी किया। इससे स्कूल के बच्चे पैदल या अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे।

विदिशा में भी व्यापक असर
विदिशा में हड़ताल के दौरान सुबह के समय ड्राइवरों ने बस स्टैंड पर हंगामा किया। चार्टेड बस को 2 घंटे तक रोके रखा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बस रवाना की गई। स्कूली ऑटो बंद होने से पालक परेशांन हुए।

रायसेन में नहीं चले बसेें
रायसेन में बस ऑपरेटर्स ने भी बंद का समर्थन किया। यहां भोपाल और अन्‍य स्‍थानों के लिए बसें नहीं चलने से यात्री परेशान होते रहे।

कर्मचारियों की जिद
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कहा कि हड़ताल कर्मचारियों की जिद लगती है। इसके लिए सरकार को उचित ढंग से सूचित नहीं किया गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!