मॉं चाहती थी संविदा शिक्षक बनूं, मुझे कुछ और चाहिए था

Updesh Awasthee
भोपाल। ग्वालियर की शिनांगी शर्मा ने अपने दिल की आवाज सुनी और आज मायानगरी मुंबई में अपनी जगह बना ली। मां चाहती थी कि वो संविदा शिक्षक बनकर एक सरकारी नौकरी करे लेकिन शिवांगी को कुछ और ही चाहिए था।

भोपाल आई शिवांगी ने बताया कि मेरी मम्मी पहले बहुत स्ट्रिक्ट थी, लेकिन अब उतनी ही फ्लेक्सिबल हो गई हैं। एक तरह से आज वो मेरी बेस्ट फ्रेंड और बेस्ट क्रिटिक हैं।

शिवांगी बताती हैं, "मैं ग्वालियर की टिपिकल मिडिल क्लास फैमिली से हूं। मम्मी टीचर हैं। तो मुझ पर भी संविदा शिक्षक बनने का प्रेशर था लेकिन मैं बचपन से ही हाई एंबिशियस थी। 16 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। कुछ वक्त बाद दिल्ली जाकर कॉल सेंटर में काम किया। उसी दौरान मुझे हरियाणवी म्यूजिक एलबम में गाने का मौका मिला। इन सबके कुछ अरसे बाद मुंबई का रुख किया। वहां पहुंचकर धीरे-धीरे एक सिंगर और परफॉर्मर के रुप में खुद को ग्रूम करना शुरू किया और आज इस मुकाम तक पहुंची हूं।'

एलबम की ग्रैंड लॉन्चिंग सपने से कम नहीं थी
"मुंबई में मेरे दोस्त फिल्म एक्टर असलम ने मेरी वॉइस सुनकर मुझे म्यूजिक एलबम के लिए प्रेरित किया। मेरा पहला एलबम 'सेक्सी सैंय्या' मुंबई में एक ग्रैंड फंक्शन में रिलीज हुआ। इसे सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर अनीस बज्मी ने लॉन्च किया। उसके बाद मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ा। आज मैं लगातार स्टेज शोज कर रही हूं। राहुल वैद्य और अंकित तिवारी के साथ सबसे ज्यादा स्टेज शेयर किया है।साथ ही सुनिधि चौहान के शो की ओपनिंग भी की।'

जल्द ही आएगा प्लेबैक
अब प्लेबैक का रुख कर रही हूं। कुछ फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड भी कर लिए हैं, जो अगले साल तक आएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!