श्योपुर में थानेदार ने भाजपा नेता को गोली मारी

Updesh Awasthee
भोपाल। श्योपुर में एक थानेदार ने भाजपा नेता के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।

विजयपुर तहसील के मगरदा थाना प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा भाजपा नेता प्रताप धाकड़ को गोली मारने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को गुरुवार देर रात ग्‍वालियर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि धौरियां गांव में ग्रामीणों ने हम पर हमला कर दिया था, जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि गोली चलने की आवाज के बाद ही वे लोग प्रताप धाकड़ के घर पहुंचे जहां उसे घायल पाया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!