बालाघाट में गुस्साए स्टूडेंट्स ने लगाया जाम

Updesh Awasthee
बालाघाट। इंदौर-बालाघाट बस ने बंजारी मोड़ पर बाइक से कॉलेज जा रहे छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे दो छात्र की मौत हो गई। कॉलेज के छात्रों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक सुमित पिता गौरीशंकर टेमरे (21) निवासी अर्जुनी कटंगी, मृतक विजय सनोड़िया व घायल पंकज ठाकुर बाइक से सरदार पटैल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान बंजारी मोड़ पर इंदौर से बालाघाट आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अन्य छात्र जिला अस्पताल ले गए जहां करीब 45 मिनट तक घायलों को इलाज नहीं मिला। इसी दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया।

इसके करीब एक घंटे बाद नागपुर ले जाते समय दूसरे घायल विजय ने भी दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए छात्रों ने अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। छात्र कलेक्टर और बस मालिक को अस्पताल बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जिससे नाराज छात्र जय स्तंभ फिर अंबेडकर चौराहा पहुंच गए।

यहां छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। इसके बाद सभी छात्र बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद करा दिया है। छात्र यहां भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!