लड़की ने ठुकराया तो चाकू मार दिया

Updesh Awasthee
जयपुर। वीआईटी कॉलेज की कैंटीन में एक स्टूडेंट ने साथ पढ़ने वाली छात्रा को प्रपोज किया। लड़की ने प्रपोजल ठुकराया तो युवक ने चाकू निकालकर भौंक दिया। उसने लड़की में एक के बाद एक 6 वार किए।

वारदात वीआईटी कॉलेज के कैंटीन में उस दौरान हुई जब बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा अपने दोस्तों के साथ कैंटीन में बैठी थी। तभी आरोपी छात्र सिकंदर हाथ में चाकू लेकर आया और ताबडतोड वार कर करने लगा। उसने छात्रा के चेहरे, हाथ और शरीर पर कुल 6 वार किए। परिजनों का कहना है कि छह महीने से ही दोनों में जान पहचान हुई थी। कई दिनों से सिकंदर पीडिता पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

इस बारे में पीडिता ने अपने घर पर भी जिक्र किया। उसके बाद परिजनों ने युवक को समझाया लेकिन वो नहीं माना। उसके बाद भी पीडिता पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने सिकंदर का ये प्रस्ताव नहीं माना तो मंगलवार दोपहर में कॉलेज में ही चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला एक तरफा प्यार का है। युवक कॉलेज छात्रा को चाकू लेकर शादी के लिए प्रपोज करने गया था। छात्रा के मना करते ही युवक ने हमला कर दिया व इसके बाद खुद पर भी पेट्रोल छि़डक कर खुदकुशी करने की कोशिश की। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!