पाकिस्तान पहुंची कश्मीर की चिट्ठी: प्रधानमंत्री की यात्रा स्थगित

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक सीक्रेट खत भेजा है, जिसकी पुष्टि पाकिस्तान से प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी कर दी है।

इस चिट्ठी की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया सकता है कि नवाज शरीफ ने गुरुवार को होने वाली अपनी गिलगित यात्रा तक को टाल दिया। इंडिया टुडे ने दावा किया है कि शरीफ अपने भरोसेमंद लोगों के साथ गिलानी की चिट्ठी पर चर्चा करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने यह दौरा टाल दिया। हालांकि उनके सुरक्षाकर्मियों ने दावा किया कि शरीफ का दौरा खराब मौसम की वजह से टाला गया।

पाक उच्चायुक्त के जरिए भ‍िजवाया पत्र
सूत्रों के मुताबिक, गिलानी ने यह पत्र भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के जरि‍ए भिजवाया है। पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस पत्र को लेकर हुर्रियत और गिलानी के तीन विश्वासपात्र लोग पिछले बासित से मिले थे और मुलाकात के दौरान ही उन्होंने यह पत्र उन्हें सौंपा था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!