कर्मचारी की बेटी को धमकाकर 4 माह तक किया रेप

Updesh Awasthee
ग्वालियर। अपने एक कर्मचारी की 20 वर्षीय बेटी को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी अपने घर ले गया और रेप किया। इसके बाद पूरे परिवार की हत्या कर देने की धमकी देकर उसे बार बार बुलाया और रेप करता रहा। 22 अप्रैल 2015 से यह सिलसिला लगातार जारी था। 

बहोड़ापुर स्थित आनंद नगर निवासी एक 20 वर्षीय युवती, मुरार के एक कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 22 अप्रैल को जब छात्रा कॉलेज के लिए जा रही थी तभी रास्ते में अजय यादव उर्फ गट्टा कमरिया पुत्र अशोक कमरिया मिला। उसने लिफ्ट देने की बात कही, क्योंकि अजय कुछ समय पहले तक आनंद नगर में उसके पड़ोस में ही रहता था और अजय के यहां उसके पिता काम करते थे। इसलिए छात्रा ने लिफ्ट ले ली। 

अजय छात्रा को दर्पण कॉलोनी के पास बैंक कॉलोनी में अपने घर पर ले गया। उसके घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा का रेप कर दिया। साथ ही इस बात को किसी से कहने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद कई बार आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। मंगलवार को छात्रा ने डरते हुए अपने परिजनों को पूरी बात बताई। जिस पर परिजनों ने थाटीपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!