होमगार्ड सैनिक हत्याकांड में 4 पुलिस अधिकारी लाइन अटैच

Updesh Awasthee
सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने किरनापुर थाने में  पदस्थ 1 निरीक्षक, 1 एसआई तथा 2 एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्यवाही होमगार्ड सैनिक की हत्या के मामले में जांच के दौरान लापरवाही बरतने पर की गई है।

लांजी थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक नासिर अहमद फारूखी को किरनापुर थाने में पदस्थ किया गया है। यह उल्लेखनीय है की किरनापुर थाने में पदस्थ नगर सैनिक पुसुलाल वल्के की हत्या मवेशी तस्करों ने थाने में पदस्थ एक आरक्षक की मुखाबिरी पर कर दी थी। इसकी प्रारभिक जांच किरनापुर थाना प्रभारी आनंद भाभोर को सौंपी गई थी लेकिन उन्होने जांच में शिथिलता बरते हुये नकारात्मक रवैया अपनाया।

इस मामले की जांच लांजी एसडीओपी से कराई गई लांजी एसडीओपी ने जांच प्रतिवेदन एसपी को प्रस्तुत किया जिसके आधार पर किरनापुर थाना प्रभारी आनंद भाभोर, उपनिरीक्षक जितेन्द्र गढवाल, सहायक उपनिरीक्षक उदयभानसिंह पुसाम और विनोद साव को लाइन अटैच कर दिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!