अध्यापक आंदोलन: पढ़िए मप्र में कहां क्या हुआ

Updesh Awasthee
बदनावर/धार। हडताली अध्यापकों ने भोपाल शाहजानी पार्क में धरना दे रहे अनशनरत अध्यापकों के उपर लाठी चार्ज के विरोध में बदनावर नगर में सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारे लगाते हुए सौ के लगभग मोटरसायकल पर सवार होकर अध्यापकों ने रैली निकाली। और तहसीलदार एस एन दर्रो को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर अध्यापकों पर लाठी बरसाने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है। रैली में 1़6 संकुल अध्यापक व महिला अध्यापक भी सम्मिलित थीं। ज्ञापन का वाचन नवीन शर्मा ने किया व आभार माना श्रद्धानंद उपाध्याय ने माना।

ज्ञापन के पश्चात अध्यापकों की एक बैठक हुई जिसे ब्लाक अध्यक्ष इंद्रजीतसिंह नाथावत नवीन शर्मा , मनोज जैन,सुरेश यादव, मनोज देराश्री, कमलेश जायसवाल,रियाज कुरेैशी  ने संबोधित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक समान कार्य समान वेतन और शिक्षा विभाग में सविलियन की मांग पूरी नहीं होती तब तक हडताल व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।सरकार के किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। हडताल के पांचवे दिन  भी बदनावर ब्लाॅक मे तालाबंदी पूर्ण सफल रही। 525 अध्यापक/संविदा शिक्षक हडताल पर है। और 145 स्कूलों के ताले नहीं खुल पाए।स्कूलों में तालाबंदी व शिक्षकों के हडताल पर होने से  बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है । जिससे पालकों में गहरा असंतोष है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी भोला बैरागी ने दी।

शिवपुरी में भी डटे हुए हैं अध्यापक 


धरना स्थल पर प्रमुखरूप से राजकुमार सरैया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, मनमोहन जाटव, अरविन्द सरैया, सुनील वर्मा, उमेश करारे, शिवपुरी एपीसी अनीता गुप्ता, माजिद अली,  बृजेन्द्र भार्गव, रवीन्द्र द्विवेदी, तनुजा गर्ग, दिनकर नीखरा, राजबाबू आर्य, रामकृष्ण रघुवंशी, रामेश्वर गुप्ता, सुनील उपाध्याय, यादवेन्द्र चैधरी, शोभा मौर्य, प्रदीप नरवरिया, राजेश सैन, अवनीश मिश्रा, रवि माहौर, ओमपुरी गोस्वामी, आनंद यादव, प्रमोद पवार, सुनील राठौर, याशिर खांन, अतर सिंह राजौरिया, नीरजा भार्गव, मुकेश पाठक, श्रवण बाथम, उत्तम सिंह कुशवाह, विपिन पचैरी, महेन्द्र करारे, महावीर मुदगल,  आदि शामिल थे।

पोहरी के भाजपा विधायक प्रहलाद भारती ने अध्यापकों को समर्थन पत्र सौंपा




पटेरा में रैली निकाली


पटेरा। शिक्षकों के द्वारा नगर में वाहन रैली निकाली गई। आज नगर के संकट मोचन मंदिर के प्रांगण में सैकडों की संख्या में अध्यापकों की उपस्थिति रही। सभा को श्री उमाकांत गौतम अध्यक्ष ब्लाॅक पटेरा ने अध्यापकों से लगातार संघर्ष करने एवं मांगों को न माने जाने तक निरंतर हडताल करने को कहा। अध्यापक माधव पटेल ने एवं अंवेष तिवारी के द्वारा बुंदेली लोकगीत के माध्यम से अध्यापकों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण के लिये शिवराज सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। अध्यापक निरन सिंह आर0पी0 मिश्रा हरिषंकर तंतुवाय एवं कैलाश पटेल केशवेन्द्र नामदेव जी ने अपने उदबोधनों से अध्यापकों में आंदोलन की चिंगारी को प्रज्ज्वलित किया और कल 19/02/2015 को समस्त अध्यापक साथियों से बी0आर0सी कार्यालय के सामने प्रांगण में पंहुचकर धरना प्रदर्शन करने की अपील की है।

बदरवास में सरकारी आदेश की होली जलाई 


शिवपुरी जिले के विकसखंड बदरवास में शासन द्वारा जारी धमकी भरे आदेश की होली जलाई गई एवं हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया गया। 

आज बदरवास जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मिथलेश राजेश यादव भी आंदोलित अध्यापको के साथ धरने पर बैठी और समर्थन पत्र भी सौंपा। नगर परिषद बदरवास के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव , विधायक प्रतिनिधि राजेष यादव, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष आजाद वर्मा , भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुलाब सिंह धाकड़ तथा भारत स्वाभिमान मंच की प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमति विजया रावत ने भी धरना स्थल पर आकर अध्यापको को समर्थन देकर उनका हौसला बड़ाया। धरना कार्य क्रम में सैकड़ो अध्यापक एंव संविदा शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मण सिंह यादव, गोविंद अवस्थी ,मनीष बैरागी ,लक्ष्मण राठौर , कुलदीप ग्वाल, आनंद दुबे, आनंदपाल यादव, नरेन्द्र जाट, कांतीओझा, पंचम सिंह कुषवाह, कपिल परिहार, संजीव भार्गव, अमित षर्मा, आनंद षर्मा, सेबकराम चंदेल, जयकुमार जैन हेमन्त अग्रवाल, रविन्द्र चैरसिया , मीना षर्मा, कुलदीप उपाध्याय, चंद्रवीर सेंगर ,सतेन्द्र भार्गव सषीभूषण श्रीवास्तव, दुर्गेष श्रीवास्तव प्रताप सिंह दौलत दिवाकर राजेष नामदेव लक्ष्मी जाटव बसंतीटिर्की, भूानप्रताप, सीताराम प्रजापति जितेन्द्र षर्मा, सबिता चिड़ार, लीलारानी खटीक, श्रीकिषन सुमन ,षैलेन्द्र रघुवंषी, फूलसिंह जाटव आदि शामिल रहे।

सुवासरा में मुरलीधर पाटीदार को कोसा


मंदसौर जिले के सुवासरा में अध्यापको ने संकल्प लेकर आहवान किया की अंतिम दम तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। सुवासरा से संघर्ष का शंखानाद हुआ है जो समान कार्य समान वेतन की मांग पूरी होने तक चलेगा। संघ के प्रवक्ता दिलीप जैन ने कहा की पुराने प्रदेशाध्यक्ष की मुख्यमंत्री से सौदे बाजी के कारण हमारा बहुत शोषण हुआ है।
अब हमने अपने अधिकार की लड़ाई के लिए कमर कसली है। ज्ञापन का वाचन संघ के तेजेन्द्र जैन ने किया कार्यक्रम का संयोजन राजेश गुप्ता पिसी पाटीदार कैलाश गुप्ता कन्हैलाल डांगी सतनाम सिंह डंग आदि ने किया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!